राजस्थान

6 साल बाद पड़ेगी इतनी ठंड, 2 दिन और ऐसी ही रहेगी ठंड

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 11:37 AM GMT
6 साल बाद पड़ेगी इतनी ठंड, 2 दिन और ऐसी ही रहेगी ठंड
x

जोधपुर न्यूज: शहर में लगातार बढ़ रही सर्दी अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के बाद 4.8 डिग्री पर आ गया। पिछले 6 साल में जनवरी माह में यह सबसे कम तापमान है। इससे पहले 12 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक शहर में ठिठुरन का दौर जारी रहेगा। जिले में भी ठंड अपने चरम पर है। फलौदी में रात का तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर, शहर के पास माणकलाव के खेतों में फसलों पर बर्फ जम गई।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद जोधपुर में तेज उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार सुबह भी उत्तरी हवाएं चलीं, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री पर आ गया। दिन निकलने के बाद भी हवाएं चलती रहीं, जिससे धूप भी अपना असर नहीं दिखा पाई। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। रात तक चली तेज हवाओं के कारण साढ़े आठ बजे पारा फिर 9 डिग्री पर आ गया। रात 11 बजे 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Next Story