राजस्थान

दौसा जिले में रात भर हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना, तापमान 27 डिग्री

Ashwandewangan
8 July 2023 6:19 AM GMT
दौसा जिले में रात भर हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना, तापमान 27 डिग्री
x
मौसम हुआ सुहावना
दौसा। दौसा मानसून सीजन में दौसा जिले में लगातार रूक-रूक कर बारिश का दौर चल रहा है। जिला मुख्यालय पर बीती देर शाम शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक चला, इसके साथ ही जिले के महुवा, सिकराय, बांदीकुई व लालसोट क्षेत्र में भी मध्यम बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। शनिवार सुबह भी जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे के आसपास के क्षेत्रों में दौसा से लेकर मेहंदीपुर बालाजी तक हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते जिला मुख्यालय के नई मंडी रोड, रेलवे ओवरब्रिज के पास, गांधी तिराहा समेत कई नीचले इलाकों में जलभराव देखने को मिला। कॉलोनियों में भी बारिश के जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में बांधों में पानी की आवक दर्ज की गई है। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
दौसा-बांदीकुई रोड पर जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई माह की बात करें तो जिले में 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री था, जो 5 जुलाई तक समानान्तर बना रहा। जबकि 6 जुलाई को 2 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री, 7 जुलाई को 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं 7 जुलाई की रात व 8 जुलाई की सुबह बारिश के कारण अधिकतम तापमान 6 डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियम रहने का अनुमान है। रविवार 9 जुलाई को भी घने बादल छाए रहने के साथ तापमान समानान्तर बना रहने का अनुमान है। ऐसे में मानसून सीजन में मेघ मेहरबान हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सघन हरियाली आसमान में घने बादल छाने के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में सघन हरियाली छाने से मौसम पूरी तरह सुहाना बना हुआ है। लोग मौसम का लुफ्त उठाने के लिए बाइक ट्रिप करते हुए देखे जा रहे हैं। जिला मुख्यालय के देवगिरी पर्वत स्थित नीलकंठ मंदिर, लालसोट क्षेत्र के पपलाज माता मंदिर, सिकराय क्षेत्र के अमोल धाम, मेहंदीपुर बालाजी, बांदीकुई के झाझीरामपुरा में लोगों की चहलकदमी बढ़ गई है।
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story