राजस्थान

सुबह बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली

Admin Delhi 1
27 July 2023 12:45 PM IST
सुबह बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली
x

भरतपुर न्यूज़: मानसून फिर सक्रिय रहा। इस दिन सुबह झमा-झम बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इससे 26 जुलाई के अलावा 27 व 28 जुलाई को भी भरतपुर में बारिश की संभावना है और यलो एलर्ट जारी किया है, जबकि 29 जुलाई से बरसात के थमने की उम्मीद है।

सुबह करीब 11 बजे शहर में झमाझम बरसात हुई और नीचले इलाकों में पानी भर गया। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। सरसों अनुसंधान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दिन तापमान में 7.3 डिग्री की गिरावई आई और अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री की कमी के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 90 प्रतिशत रही तथा बरसात 37.4 एमएम दर्ज की गई।

Next Story