राजस्थान

रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट के कारोबारियों के ठिकानों पर IT की छापेमरी, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
4 Nov 2021 2:52 PM IST
रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट के कारोबारियों के ठिकानों पर IT की छापेमरी, हुआ ये खुलासा
x
रसीद से मिले संकेत।

जयपुर: आयकर विभाग ने हाल में राजस्थान के सीमावर्ती कस्बों में रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट के कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमरी की थी. इस कार्रवाई में विभाग को 50 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित आय का पता लगा है. गुरुवार को यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने दी. केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि 28 अक्टूबर को की गई कार्रवाई के दौरान 33 ठिकानों की तलाशी ली गई थी.

CBDT ने अपने बयान में कहा, "तलाशी के दौरान दस्तावेजी सबूत प्राप्त हुए और इस दौरान बेनामी नकदी की मिली रसीद से संकेत मिला कि इस राशि का इस्तेमाल जमीन खरीदने में भी किया गया." एजेंसी ने बताया, "बालू की नकद बिक्री के सबूत मिले हैं. इनके विश्लेषण से पता चला कि इससे प्राप्त नकदी का लेखाजोखा बही खाते में नहीं दर्ज किया गया था."
टैक्स भुगतान की पेशकश की
आयकर विभाग के मुताबिक छापेमारी के दौरान 2.31 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी और 2.48 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए. सीबीडीटी ने बताया, "इस कार्रवाई से 50 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है. इनमें से आरोपियों ने 35 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित संपत्ति होने की बात स्वीकार की और टैक्स भुगतान की पेशकश की."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story