राजस्थान

11वीं पास छात्र-छात्राओं को समाज सेवा शिविर में भाग लेना अनिवार्य, मिलेगा ग्रेड

Shantanu Roy
20 May 2023 11:28 AM GMT
11वीं पास छात्र-छात्राओं को समाज सेवा शिविर में भाग लेना अनिवार्य, मिलेगा ग्रेड
x
चूरू। चूरू 11वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को अब 15 दिवसीय समर सोशल सर्विस कैंप में भाग लेना होगा। ये कैंप 17 मई से शुरू हुए हैं और 31 मई तक चलेंगे। इस कैंप में एनएसएस से जुड़े छात्रों के अलावा सभी का हिस्सा लेना जरूरी होगा। इसके आधार पर उनका मूल्यांकन कर ग्रेड तय किया जाएगा। डीईओ मा. निसार खान ने बताया कि इससे विद्यार्थी न केवल सामाजिक जीवन से सरोकार रखना सीखेंगे बल्कि नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रेरणा भी मिलेगी। समाज सेवा शिविर के दौरान हर छात्र का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन का आधार 100 अंकों में से होगा, जिसके आधार पर ए, बी, सी और डी ग्रेड दिए जाएंगे। जिसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजी जाएगी। बोर्ड 12वीं की मार्कशीट में इसका विवरण लिखेगा। शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा : प्रातः 7 से 8 बजे तक प्रार्थना, कार्य स्थल या शिविर की सफाई, व्यायाम, संचलन विधियों का संचालन 8 से 11 बजे तक, नाश्ता 11 से 11:30 तक, समीक्षा 11:30 से पौने 12 बजे तक और अगले दिन की कार्य योजना 12 से 12 बजे तक तय की जाएगी। डीईओ मा. निसार अहमद खान ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में समाज सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसमें 11वीं पास हर छात्र को हिस्सा लेना होगा। संस्था प्रमुख को निर्देश दे दिए गए हैं। शिविर का समय संस्था प्रधान अपनी सुविधानुसार निश्चित कर सकता है।
Next Story