राजस्थान

आईटी कम्पनी को अवार्ड से किया सम्मानित

Admin Delhi 1
15 May 2023 6:18 AM GMT
आईटी कम्पनी को अवार्ड से किया सम्मानित
x

जयपुर: भारतीय युवा कांग्रेस के राजस्थान में यंग इंडिया के बोल सीजन-3 की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता पीसीसी मुख्यालय में हुई। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से करीब 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आंकलन जज के रूप में कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी रामसिंह कस्वा, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र यादव और यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह बांदीकुई ने जिम्मेदारी निभाई।

यंग इंडिया के बोल राजस्थान राज्य प्रभारी कपिल देसाई ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपने संगठन का विस्तार करती है, जिसके अंतर्गत चुनाव की प्रक्रिया भारतीय युवा कांग्रेस से लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस और जिला से लेकर विधानसभा तक चुनाव से पदाधिकारियों को चुना जाता है। यह प्रक्रिया 2019 से शुरू है, जिसके अंतर्गत राजस्थान प्रदेश में प्रवक्ताओं के चयन के लिए पूरे प्रदेश से ऑनलाइन फॉर्म लिए थे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनसुख गर्ग, दूसरे स्थान पर लक्ष्य शर्मा और तीसरे स्थान पर रोशन साल्वि रहे।

Next Story