राजस्थान
Rajasthan दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत निवेश उत्सव आयोजित
Tara Tandi
31 March 2025 4:56 PM IST

x
Sriganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत सोमवार को निवेश उत्सव राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से प्रसारण नई धानमंडी के दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक, जिला प्रमुख श्रीमती कविता, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, श्री शरणपालसिंह मान, श्री रतनलाल गणेशगढिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी, राजस्थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी का विमोचन, निवेशकों के लिए एमओयू ट्रैकिंग हेतु मोबाइल एप की लॉन्चिंग और राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर्स की शुरुआत की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में गंगानगर एसडीएम श्री रणजीत कुमार, सीडीईओ श्री गिरजेशकान्त शर्मा, श्री वीआई परिहार, रीको इकाई प्रमुख श्री एमसी मीणा, श्री शिवसिंह भाटी, डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, श्री दुष्यंत जैन, श्री जयप्रकाश शर्मा, श्री सज्जन कुमार, श्री दिनेश राजपुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन श्री भारत सिडाना ने किया।
TagsRajasthan दिवससाप्ताहिक महोत्सवनिवेश उत्सव आयोजितRajasthan DayWeekly FestivalInvestment Festival organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





