राजस्थान
1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित करेंगे
Tara Tandi
29 Sept 2023 1:03 PM IST

x
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया जायेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन श्री अरविंद जाखड़ ने जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं एसडीएम तथा स्वीप प्रभारी को पत्र प्रेषित कर 1 अक्टूबर को 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित करने के निर्देश दिये है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पंचायत भवन, शिक्षण संस्थान, सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। सम्मान समिति में बीएलओ, पर्यवेक्षक, हल्का पटवारी, शिक्षक, ग्राम सचिव, महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक शामिल होंगे।
Next Story





