राजस्थान

अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव 13 से 15 जनवरी तक, झांकियों से सजेगी कार्निवाल

Admin Delhi 1
4 Jan 2023 5:55 PM IST
अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव 13 से 15 जनवरी तक, झांकियों से सजेगी कार्निवाल
x

बीकानेर न्यूज: तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव 13 से 15 जनवरी तक चलेगा। तीनों दिन पर्यटकों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं। लेकिन, इस साल के ऊंट उत्सव का विशेष आकर्षण बीकानेर कार्निवाल और बीकानेर नाइट होगा। दोनों कार्यक्रम 13 जनवरी को रखे गए हैं। कार्निवाल का रूट दोपहर 2 बजे होटल लक्ष्मी निवास से जूनागढ़ होगा। आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी जिनमें अन्य राज्यों के कलाकार भी शामिल होंगे।

बीकानेर में शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें सिटी पार्क में पर्यटकों को बीकानेर की संस्कृति व कलाओं के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान शहर की हवेलियों को रोशनी से सजाया जाएगा। अगले दिन 14 जनवरी को ऊंट अनुसंधान केंद्र व डॉ कर्णीसिंह स्टेडियम तथा 15 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे रायसर में कार्यक्रम होंगे।

Next Story