राजस्थान

'अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव' रद्द, 7 से 9 जनवरी को होना था आयोजन

Deepa Sahu
5 Jan 2022 4:28 PM IST
अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव रद्द, 7 से 9 जनवरी को होना था आयोजन
x
कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने के बीच आगामी सात से नौ जनवरी के बीच बीकानेर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव को रद्द कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने के बीच आगामी सात से नौ जनवरी के बीच बीकानेर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव को रद्द कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय इस महोत्सव में हजारों की संख्या में पर्यटक शामिल होते थे, लेकिन पिछले तीन साल से इसका आयोजन नहीं हो पा रहा है।

सात से नौ जनवरी के बीच होने वाले इस उत्सव के लिए सभी तैयारियां हो चुकी थीं। पहले दिन पुराने शहर से सूरसागर तक हेरिटेज वॉक निकाली जानी थी। दूसरे दिन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था। इसके साथ ही बर्ड फेस्टिवल और अमृता हाट का आयोजन करने की तैयारी थी।
Next Story