
x
अलवर। अलवर जिले में कई दिनों की उमस व तेजी गर्मी से रविवार सुबह राहत मिली। जिले भर में घने बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे से अधिक समय तक हल्की बारिश हुई। कुछ जगहों पर बारिश थोड़ा तेज भी थी। जिसके कारण तापमान कई डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। वहीं उमस से बड़ी राहत मिली है। जिले भर में इस बार जून माह की शुरुआत में ही बाजरे की बुआई कर दी गई थी। अब कई जगहों पर बाजरा अच्छा है। काफी बड़ा हो चुका है।
कुछ जगहों पर फसल छोटी है। कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां अभी बुआई जारी है। इन सब जगहों पर बारिश फायदा करेगी। इस बार उम्मीद है कि बांध व तालाब जल्दी भर जाएंगे। असल में भीषण गर्मी के दिनों में भी बीच-बीच में बारिश होती रही है। इस कारण अधिक गर्मी नहीं पड़ी। पिछले पांच से 7 दिनों से जरूर उमस भरी गर्मी का असर अधिक रहा है। अब तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story