राजस्थान
Rajasthan दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Tara Tandi
23 March 2025 7:41 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने रविवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार आपणी योजना में राजस्थान दिवस के उपलक्ष में प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समुचित निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी ने संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे तथा गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान सीईओ श्वेता कोचर ने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रमों के संबंध में विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान लोहिया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राजेन्द्र, सीडीपीओ सीमा गहलोत सहित अधिकारी मौजूद रहे।
25 से 31 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
राजस्थान दिवस समारोह का आगाज 25 मार्च को मरूधरा बाड़मेर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित मातृवन्दन को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ से होगा। वहीं 26 मार्च को ‘किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम’ के मुख्य समारोह का आयोजन बीकानेर में तथा 27 मार्च को ‘गरीब एवं अन्त्योदय’ का मुख्य कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 28 मार्च को ‘सुशासन समारोह’ का आयोजन भीलवाड़ा में एवं 29 मार्च को ‘युवा एवं रोजगार उत्सव’ का आयोजन कोटा में होगा। राज्य स्तरीय ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ 30 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को एवं राज्य स्तरीय ‘निवेश उत्सव’ 31 मार्च को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे।
TagsRajasthan दिवसउपलक्ष आयोजितकार्यक्रमों अधिकारियोंदिए निर्देशRajasthan Dayoccasion organisedprogramsinstructions given to officersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





