राजस्थान
Kota- Bundi में किये जा रहे आधारभूत विकास कार्यों का निरीक्षण
Tara Tandi
7 April 2025 8:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर । आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक एवं रूडसिको के कार्यकारी निदेशक श्री पीयूष समरिया ने सोमवार को कोटा व बूंदी शहरों का दौरा कर यहॉं किये जा रहे आधारभूत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। श्री समरिया ने दोनों जिला कलेक्टर्स के साथ बैठकें कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये ताकि इन विकास कार्यों का लाभ आमजन को जल्द से जल्द मिल सके।
श्री समरिया ने कोटा में आरयूआईडीपी द्वारा विकसित 40 एम.एल.डी. एवं रूडसिको द्वारा निर्मित 20 एम.एल.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट धाकड़खेड़ी का निरीक्षण किया और प्लांट की कार्यप्रणाली एवं स्काडा सिस्टम की बारीकियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों के साथ सीवरेज रख-रखाव कार्यो की समीक्षा की और संचालन एवं रखरखाव के दौरान निर्धारित मापदण्डों की रेगुलर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। श्री समरिया ने कोटा कलेक्टर श्री रविन्द्र गोस्वामी के साथ बैठक कर सीवरेज परियोजना के तहत निर्मित परिसम्पत्तियों को संबंधित विभागों को हस्तांतरण के बारे में चर्चा की। परियोजना निदेशक ने जिला कलेक्टर से कहा कि वे निर्मित परिसम्पत्तियों के शीघ्र हस्तांतरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करें और हस्तांतरण के उपरांत सुचारू रख-रखाव के लिये समय-समय पर फीडबैक लेते रहें ताकि आमजन को सीवरेज प्रणाली का लाभ जल्दी और निरंतर मिलता रहे। इस बैठक के दौरान नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त श्री अशोक त्यागी, नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त श्री अनुराग भार्गव, कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव श्री कुशल कोठारी, आरयूआईडीपी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक प्रथम श्री देवेन्द्र कुमार मीना, नगर निगम उत्तर, दक्षिण व विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता के साथ ही आरयूआईडीपी कोटा के अधीक्षण अभियंता श्री राकेश शरण गर्ग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोटा के बाद श्री पीयूष समरिया ने परियोजना शहर बूंदी का दौरा किया और परियोजना में किये जा रहे ड्रेनेज के कार्यों जैतसागर नाला निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। श्री समरिया ने जिला कलेक्टर श्री अक्षय गोदारा के साथ बैठक में अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहे ड्रेनेज, पेयजल आपूर्ति व सीवरेज कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। श्री समरिया ने कहा कि जैतसागर नाला निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर किया जा चुका है ,कार्य की प्रगति बढाएं। उन्होंने अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आ रही बाधाओं को दूर कर पेयजल आपूर्ति योजना का लाभ आमजन को जल्द से जल्द दिलाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने संवेदक को कार्यबल बढाने के निर्देश दिए। साथ ही, जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य लाईन से लिये गये अवैध जल कनेक्शनों को काटकर अंतिम छोर तक पेजयल आपूर्ति सुनिश्चित करें जिससे कि गर्मी में आमजन को परेशानी न हो। श्री समरिया ने विकास कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में आरयूआईडीपी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक प्रथम श्री देवेन्द्र कुमार मीना, प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता श्री हंसराम मीणा और श्री राकेश शरण गर्ग, नगर परिषद आयुक्त श्री संतलाल मक्कड, परियोजना की अधिशाषी अभियंता श्रीमती सोनम शर्मा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री के. सी. गोयल, अधिशाषी अभियंता नगर परिषद श्री धमेन्द्र मीणा व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsKota Bundiआधारभूत विकास कार्योंनिरीक्षणKota Bundiinfrastructure development worksinspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





