राजस्थान

जिला कारागृह का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Tara Tandi
6 Oct 2023 1:42 PM GMT
जिला कारागृह का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
x
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने शुक्रवार को जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। सचिव व्यास ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं, प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण तथा पैरवी के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा बंदियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, भोजन, सी.सी.टी.वी. कैमरे, लाईब्रेरी, बैरक एवं बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही अन्य आवश्यक सामग्री की जानकारी ली।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, सजायाफ्ता बंदियों की अपील, निःशुल्क विधिक सहायता एवं समय-समय पर चलाये जाने वाले अन्य अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा यू.टी.आर.सी. अभियान के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
Next Story