राजस्थान
केन्द्रीय कारागृह, महिला जेल एवं जिला संप्रेषण गृह का किया निरीक्षण
Tara Tandi
16 May 2024 5:15 PM IST

x
जयपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने गुरुवार को केंद्रीय कारागृह, महिला जेल एवं जिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के लिए कारागृह प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही आवास एवं साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कारागृह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर-प्रथम के सचिव श्री राजेन्द्र बंशीवाल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा द्वारा केन्द्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों से संवाद भी किया गया तथा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान पात्र बंदियों को विधिक सहायता हेतु आवेदन भरवाये गये।
महिला जेल के निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकार एवं विधिक सहायता के बारे में जागरुक किया। इस दौरान सचिव ने जिला संप्रेषण गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों को प्रदान की जा रही तमाम सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की।
निरीक्षण के साथ ही सचिव ने विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया तथा बंदियों, महिलाओं एवं किशोरों को उनके मौलिक अधिकार, विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न आयाम, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित साक्षी संरक्षण जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
Tagsमहिला जेलजिला संप्रेषण गृह निरीक्षणDistrict Central JailWomen JailDistrict Communication Home Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





