राजस्थान

घायल जरख को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग को सूचना पर उपचार जारी

Admin4
30 May 2023 7:26 AM GMT
घायल जरख को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग को सूचना पर उपचार जारी
x
कोटा। कोटा रामगंज मंडी क्षेत्र की सातलखेड़ी कस्बे में पीपाखेड़ी रोड पर एक जंगली जनवरी जरख आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जरख गंभीर घायल अवस्था में होता जिसके मुंह पर चोट लगी हुई थी। ऐसे में घायल जरख को उपचार दिलवाने के लिए युवाओं ने हिम्मत दिखाई और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद जरख को पकड़कर काबू में किया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना देने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। जब तक ग्रामीणों ने जरख के पैर और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उपचार के लिए वन कर्मियों के सुपुर्द किया गया।
रामगंज मंडी क्षेत्र के पीपाखेडी खनन क्षेत्र में 7-8 जंगली खूंखार जरख रहते है, जिसमे से पिछले महीने एक जरख का शव कस्बे से मिला था। पशु चिकित्सक टीम ने पोस्टमॉर्टम भी किया और मौत का कारण किसी जानवर से संघर्ष का आया। वहीं सोमवार को भी जरख की किसी जानवर से संघर्ष हुआ, जिससे जरख गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जरख जैसे में सड़क पर आया जरख को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई, जिसके बाद युवाओं ने दिखा की जरख गंभीर घायल है तो सभी ने एकजुट होकर जरख का रेस्क्यू करने की कोशिश की। हालांकि खूंखार जानवर से युवाओं में भी भय था, लेकिन जैसे तैसे मशक्कत कर जरख के चेहरे पर कपड़ा डाल कर पकड़ा और लकड़ी के पैर बांध कर वन विभाग को सूचना दी गई। ऐसे में वन अधिकारियों ने जरख को वाहन से पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद जरख को मुकुंदरा सेंचुरी में रिलीज किया जाएगा।
Next Story