राजस्थान

जन जागरूकता अभियान मोबाईल वेन के माध्यम से मिलेगी जानकारी

Tara Tandi
21 Aug 2023 2:12 PM GMT
जन जागरूकता अभियान मोबाईल वेन के माध्यम से मिलेगी जानकारी
x
जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन पहुंचाने के लिए सोमवार को एलईडी वेन को हरी झण्डी दिखाकर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह ने रवाना किया।अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, फ्लेग्शिप योजानाओं, कार्यक्रमों एवं अभियानों से आम जन को लाभान्वित करने के लिए प्रयास किए गए है। इसके अन्तर्गत जन जागरूकता एलईडी वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ये वेन जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगी। वहां पर आम जन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Next Story