राजस्थान
खिलाड़ी जागरूकता शिविर में खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण एप्स आदि के बारे में दी जानकारी
Tara Tandi
20 Feb 2024 6:59 PM IST

x
जालोर । खिलाड़ियों को डिजिटली एप्स की जानकारी देने व उनकी उपयोगिता बताने एवं इसके प्रति जागरूक करने, खिलाड़ियों को साइबर
जालोर । खिलाड़ियों को डिजिटली एप्स की जानकारी देने व उनकी उपयोगिता बताने एवं इसके प्रति जागरूक करने, खिलाड़ियों को साइबर क्राइम के बारे में सजग करने, मेडिकल फिजियो सलाह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग की सहभागिता से जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र जालोर द्वारा मंगलवार को शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में सभी खेलों के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया है।
शिविर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मनोहरलाल मीणा ने खेलो के महत्व एवं दैनिक जीवन मे खेलो को खेलने की बात कही। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक योगेश कुमार ने भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए बनाए गए महत्वपूर्ण एप्स की जानकारी दी। खिलाड़ियों की रूटिंग प्रेक्टिस में एप्स के उपयोग पर प्रकाजालोर । खिलाड़ियों को डिजिटली एप्स की जानकारी देने व उनकी उपयोगिता बताने एवं इसके प्रति जागरूक करने, खिलाड़ियों को साइबर क्राइम के बारे में सजग
स्टेडियम प्रभारी रतन सिंह मण्डलावत ने सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल प्रतिभा प्रतियोगिता योजना, खेल प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षण केंद्रीय योजना, विशेष क्षेत्र खेल योजनाएं, सेंटर आफ एक्सीलेंस योजना ,फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया, लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना ,मिशन ओलंपिक 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
खेल विशेषज्ञ नरेश कुमार ने विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को खेल के दौरान आने वाली चोटों के निराकरण, गेम से पूर्व वार्म अप, मसल्स स्ट्रेचिंग, क्रैंप्स इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में खेल प्रशिक्षक इमरान खान व प्रीतम सिंह राठौड़, सुभाष कुमार, राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, पारसमल, अंकित कुमार एवं सौरभ मेरी, खीमराज शर्मा, गलबाराम, चंपालाल सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Tagsखिलाड़ी जागरूकता शिविरखिलाड़ियोंमहत्वपूर्ण एप्स आदिबारे में दी जानकारीInformation given about player awareness campplayersimportant apps etc.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





