
x
राजस्थान : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर में बम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात बंद कर हालत को संभाला। विजयनगर में एक नाले में से मिला बम सेना का बताया जा रहा है। जिसके बाद में सेना को सूचना दे दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा विजयनगर में नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नपा कर्मचारी मिड्ढा स्कूल के पास नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारी को नाले में कोई भारी वस्तु मिली। उसे जेसीबी के जरिए बाहर निकालकर देखा गया तो वह सेना द्वारा उपयोग किया जाना वाला बम था।
बम देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सूचना देकर नगरपालिका के ईओ मिल्खराज चुघ को मौके पर बुलाया। इसके आलावा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यातायात को बंद किया और सेना के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने बम को जब्त कर लिया है। पुलिस और सेना के अधिकारी इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर ये बम नाले में कैसे पहुंचा।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story