राजस्थान

महंगाई राहत कैम्पः पाली जिले में अब तक 20 लाख 58 हजार से अधिक पंजीयन

Tara Tandi
6 Jun 2023 6:49 AM GMT
महंगाई राहत कैम्पः पाली जिले में अब तक 20 लाख 58 हजार से अधिक पंजीयन
x
आमजन को महंगाई से राहत दिलाने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा बजट 2023-24 के नवीन प्रावधानों से लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में आमजन का उत्साह बरकरार है। जिला प्रशासन का फोकस अब वंचित परिवारों को जोड़ने पर है। इसके लिए ब्लॉक वार सूचियां तैयार कर ऐसे परिवारों को कैम्प तक लाकर पंजीयन कराने की कवायद की जा रही है।
जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने बताया कि जिले में अब तक स्थायी महंगाई राहत कैम्प सहित कुल 486 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें अब तक 04 लाख 60 हजार से अधिक परिवारों को लाभान्वित करते हुए 20 लाख 58 हजार से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं।
ब्लॉक/नगरनिकाय वार लाभान्वित परिवार
शहरी क्षेत्र
रानी - 6922
जैतारण - 11548
बाली - 7871
मारवाड जंक्शन - 5360
तखतगढ़़ - 5346
सोजत सिटी - 12949
सादड़ी - 8571
सुमेरपुर - 10286
खुडाला फालना - 5462
पाली - 46932
ग्रामीण क्षेत्र
देसूरी - 28462
रोहट - 26926
रानी स्टेशन - 26897
खारची मारवाड जंक्शन - 43118
सोजत - 37592
पाली - 22155
रायपुर - 45044
बाली - 41889
सुमेरपुर - 30629
जैतारण - 36816
(लाभान्वित परिवारों की संख्या 24 अप्रैल से 05 जून शाम 6 बजे तक की)
Next Story