राजस्थान

महंगाई राहत कैंप : दानी देवी के परिवार को मिला ’5’ योजनाओं का लाभ

Ashwandewangan
20 Jun 2023 3:51 PM IST
महंगाई राहत कैंप : दानी देवी के परिवार को मिला ’5’ योजनाओं का लाभ
x

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे महंगाई राहत शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार जोगीवाला निवासी दानी देवी के परिवार को भी अन्य परिवारों की तरह पांच योजनाओं का लाभ मिला है।

श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन में संचालित महंगाई राहत शिविर में जोगीवाला निवासी दानी देवी के परिवार ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पंजीयन करवाया। शिविर प्रभारी ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, 100 यूनिट बिजली अनुदान, अन्नपूर्णा फूड पैकेट एवं नरेगा योजना के गारंटी कार्ड दिये गये। लाभार्थी द्वारा गारंटी कार्ड प्राप्त कर राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story