राजस्थान

महंगाई राहत कैंपः चूरू जिले में अब तक 1980512 गारंटी कार्ड इश्यू

Ashwandewangan
14 Jun 2023 4:12 PM IST
महंगाई राहत कैंपः चूरू जिले में अब तक 1980512 गारंटी कार्ड इश्यू
x

चूरू। राज्य सरकार की विशेष पहल पर हो रहे महंगाई राहत कैंपों का भरपूर लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है। चूरू जिले में अब तक 19 लाख 80 हजार 512 गारंटी कार्ड विभिन्न योजनाओं में जारी हो चुके हैं, जिनमें कुल 422528 परिवार लाभान्वित हुए हैं। जिले में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित कैंपों में 17264 पंजीयन हुए। जिस पर 4706 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए।

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना में 1073, प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री योजना (घरेलू) में 1819, किसानों को प्रतिमाह दो हजार यूनिट बिजली फ्री योजना में 96, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 2216, महात्मा गांधी नरेगा में 1523, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 37, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1047, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 3279, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 3087 तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 3087 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story