राजस्थान
Rajasthan में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं: एक नया दिशा-निर्देश
Tara Tandi
25 Jun 2025 10:41 AM IST

x
Jaipur जयपुर । पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की पहली समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। यह प्रदेश देश और पूरी दुनिया में अद्वितीय स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई क्षेत्रों में पर्यटन विकास किया जा सकता है। इस हेतु योजनाबद्ध कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के चटकीले रंग आकर्षित करते हैं। यहाँ की शानदार कला—संस्कृति और शौर्यपूर्ण इतिहास भी पर्यटकों के लिए आकर्षित करने वाले हैं। प्रभावी मार्केटिंग प्रदेश की पर्यटन ब्रांडिंग में बहुत अहम है।
श्री यादव ने कहा कि राजस्थान में विपुल पर्यटन आकर्षण स्थल हैं, जहां आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। राज्य में आगन्तुक पर्यटकों के आगमन का डेटा व्यवस्थित रूप से संकलित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई सॉफ्टवेयर अथवा मोबइल ऐप भी विकसित किया जा सकता है।
पर्यटन विभाग की आयुक्त श्रीमती रुक्मणि रियार ने कहा कि पर्यटन को 360 डिग्री बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां ऐसे मेले प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नए ब्रांड के रूप में उभरे जिसमें कला प्रदर्शन के साथ ही कला उत्पादों की बिक्री भी बड़े स्तर पर हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत सरकार की पर्यटन सम्बंधित योजनाओं का तत्परता और नियोजित रूप से क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के साथ ही राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पुनरूत्थान को प्राथमिकता दी जाएगी।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त निदेशक पर्यटन श्री आनंद त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक पर्यटन (विकास) श्री राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक मेले—त्योहार श्रीमती पुनीता सिंह, संयुक्त निदेशक मार्केटिंग श्री दलीप सिंह, उप निदेशक पर्यटन श्री उपेन्द्र सिंह शेखावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
TagsRajasthan पर्यटन विकासअसीम संभावनाएंएक नया दिशा-निर्देशRajasthan tourism developmentlimitless possibilitiesa new directionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





