राजस्थान
इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना अजमेर जिले में अब तक 40589 मोबाइल फोन वितरित
Tara Tandi
19 Sept 2023 7:44 PM IST

x
इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के माध्यम से अब तक जिले में 40589 मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल योजना का क्रियान्वयन इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के नाम से किया जा रहा है। इसमें 40589 मोबाइल फोन अब तक वितरित किए जा चुके है। अजमेर शहर के जवाहर रंगमंच में 3634 चन्द्रवरदाई में 3359, धोलाभाटा में 2885, नाका मदार में 2801 एवं किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में 3402 लाभार्थियों को मोबाइल मिले। इसी प्रकार घूघरा अजमेर ग्रामीण में 3618, सराधना अजमेर ग्रामीण में 843, अरांई में 4050, रूपनगढ़ में 1133, किशनगढ़ ग्रामीण में 4143, पीसांगन में 3695, पुष्कर में 3366 तथा श्रीनगर में 3660 मोबाइल फोन वितरित किए कर लाभान्वित किया गया।
Next Story





