राजस्थान

इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना अजमेर जिले में 1363 मोबाइल फोन वितरित

Tara Tandi
6 Sept 2023 10:08 AM IST
इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना अजमेर जिले में 1363 मोबाइल फोन वितरित
x
इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के माध्यम से मंगलवार को 1363 मोबाइल फोन वितरित किए गए।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल योजना का क्रियान्वयन इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के नाम से किया जा रहा है। इसमें 1363 मोबाइल फोन मंगलवार को वितरित हुए। अजमेर शहर के जवाहर रंगमंच में 146, चन्द्रवरदाई में 93, धोलाभाटा में 115, नाका मदार में 94 एवं किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में 101 लाभार्थियों को मोबाइल मिलें। इसी प्रकार पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में 118, अरांई में 100, किशनगढ़ ग्रामीण में 154, पीसांगन में 111, पुष्कर में 120 एवं श्रीनगर में 112 स्मार्ट फोन प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
Next Story