राजस्थान

अंतरिक्ष की तरफ भारत के बढ़ते कदम

Ashwandewangan
1 Jun 2023 7:26 PM GMT
अंतरिक्ष की तरफ भारत के बढ़ते कदम
x

भारत बहुत तेजी के साथ में अंतरिक्ष की तरफ कदम बढ़ा रहा है। ऐसे में 28 मई को भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। बताया जा रहा है कि स्वदेश 'नाविक' (NAVIC, यानी नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन) सैटेलाइट के सफल परिक्षण के बाद दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है। यह भारत के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि के रूप में है। अंतरिक्ष में लांच किया गया यह स्पेसक्राफ्ट लगभग 2 हजार किलो का है। इसके साथ ही यह स्पेसक्राफ्ट भारत की निगरानी करने की क्षमताओं को भी लगातार बढ़ा रहा है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि यह सात सेटेलाइट का एक समूह है। यह अंतरिक्ष में ग्राउडं स्टेशन के रूप में कार्य करेगा।

इसका नेटवर्क हमेशा देश के आर्मी को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान करता रहेगा। इसके साथ ही यह चीन और पाकिस्तान जैसे देशों पर हमारी बढ़त को और भी तेजी से मजबूत करेगा। यह स्पेसक्राफ्ट 15 सौ किलो मीटर की निगरानी करेगा। भारत में लगातार बढ़ रहे एविएशन सेक्टर को और भी मजबूत करने के ये काम आयेगा। इसके माध्यम से सीमा वर्ती क्षेत्रों में होने वाली गतविधियों का अच्छे से ध्यान रखा जा सकता है। इसके साथ ही पडोसी देशों के द्वारा किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर समय से जवाब दिया जा सकता है।

इसरो का है अधिकार

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष पर अभी इसरो का अधिकार है। कुछ समय पहले ही सरकार के द्वारा इसे निजी क्षेत्रों के लिए खोला गया है। ऐसे में सैटेलाइट और रॉकेट बनाने के लिए जरूरी तकनीक, ज्ञान और बाकी जरूरी आयामों को भी साझा किया जाएगा।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story