राजस्थान

भारतीय जैन संगठन जिले के सार्वजनिक तालाबों को करेगी गहरा

mukeshwari
1 Jun 2023 4:43 PM GMT
भारतीय जैन संगठन जिले के सार्वजनिक तालाबों को करेगी गहरा
x

भीलवाड़ा । भारतीय जैन संगठन के संस्थापक शांतिलाल मुथा के निर्देश पर जिला संगठन द्वारा जिले के कई सुखाग्रस्त तालाबो को गहरा करने का कार्य किया जायेगा। इसी के तहत सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र के दांथल ग्राम पंचायत स्थित सार्वजनिक तालाब को गहरा करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। संस्था के महामंत्री ललित लोढा ने बताया कि संस्था द्वारा राजस्थान के 15 जिलों में यह कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें भीलवाड़ा भी शामिल है। बीजेएस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोखरू ने बताया कि तालाब से निकाली गई मिट्टी को किसान अपने खेत में डलवा सकता है। जिससे उसके खेत की उर्वरक क्षमता बढेगी। दांथल तालाब पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला बीजेएस की अध्यक्षा पुष्पा गोखरू, गुणमाला जैन, मधु मेडतवाल, मधु लोढा, अरुणा पोखरना, मधु चैधरी, प्रियंका चोधरी निर्मला बूलिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मा लाल, राज्य बीजेएस महामंत्री श्याम नागोरी, राज्य वाटर प्रोजेक्ट हेड राजकुमार बाफना, पूर्व प्रधान भंवर लाल गर्ग, दांथल सरपंच पुरावत संरक्षक आरके जैन, तुषार मेहता, अरुण मेहता, बलवंत रांका, अमित मेहता, सुवाणा बीडियो संपत गोदारा, प्रिंसिपल ज्योति वर्मा, मुख्य संरक्षक राम सिंह चोधरी, पूर्व चेयरमैन मंजू पोखरना, रजनी जैन, सुनील नाहर, निर्मल खजांची, अशोक पोखरना, सुशील चपलोत, इंदर सिंह संचेती, अनिल कोठारी, ज्ञानेन्द्र सिंह चोधरी, शांतिलाल खमेसरा, हेमंत आंचलिया, अरविंद झामड, अभिषेक खजांची, सिद्धार्थ कावाडिया, नरेंद्र पीपाड़ा, संजय लोढा, पारसमल कुकड़ा, बलवीर डागलिया, अनिल सिसोदिया, रतन धुपिया, राकेश पीपाड़ा सहित कई उपस्थित थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story