राजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा से घबराई है भाजपा सरकार में जनता होती है माई-बाप

Admin4
9 Oct 2022 1:21 PM GMT
भारत जोड़ो यात्रा से घबराई है भाजपा सरकार में जनता होती है माई-बाप
x

जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में आज अखिल भारतीय रैगर समाज के महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास शानदार रहा है। कांग्रेस ने संविधान को मूल में रखकर जनता की सेवा की है। कांग्रेस सरकार ने जनता की सेवा करने में कोई कमी नहीं रखी। गहलोत ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू का नाम लेने से प्रधानमंत्री मोदी जी को तकलीफ होती है।

राजस्थान की योजनाओं को देश में लागू करे केंद्र सरकार

गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का अध्ययन करना चाहिए और इन योजनाओं को पुरे देश में लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र में जनता माई बाप' होती है। प्रदेश में बुजुर्गों को पेंशन मिलना सम्मान की बात है। जब बुजुर्गों को पेंशन मिलती है तो पोते दादा दादी के पास जाते है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने देश के लिए संघर्ष किया है। देश में छुआछूत पूरी तरह से खत्म हो जाना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा से घबराई है भाजपा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार पूरी तरह से घबराई हुई हुई। राहुल गांधी रोजाना 200 किलोमीटर से अधिक चलकर देशहित में यह यात्रा निकाल रहे है। भाजपा को यह सब रास नहीं। भाजपा की यह घबराहट देश की जनता देख रही है।

MLA पैसा मांगते थक जाएंगे

सीएम गहलोत ने कहा है कि विकास कार्यों के लिए MLA पैसा मांगते-मांगते थक थक जायेंगे और मैं देता नहीं थकूंगा। जिन विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी है, उनका समाधान समय पर किया गया है और आगे भी किया जाएगा। मैं कांग्रेस के तमाम जनप्रतिनिधियों से निवेदन करता हूँ कि वह जनता की सेवा करने में कंजूसी ना करे। राजस्थान की कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को 50 यूनिट तक बिजली फ्री दे रही है।

Admin4

Admin4

    Next Story