राजस्थान

आरएसएलडीसी में हर्षाेल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Tara Tandi
15 Aug 2023 1:08 PM IST
आरएसएलडीसी में हर्षाेल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
x
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) कार्यालय में स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। निगम के महाप्रबंधक श्री भूपेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित जन को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों से पूर्ण कर्तव्यनिष्ठ भावना के साथ कार्य कर प्रदेश को कौशल विकास में अग्रणी राज्य बनाने का आह्वान किया।
समारोह में निगम के मुख्य लेखाधिकारी श्री आदित्य देव कविया एवं महाप्रबंधक श्री सतीश महला सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Next Story