राजस्थान

बढ़ता वजन बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, डॉक्टरों ने बताए नए उपचार विकल्प

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:16 PM IST
बढ़ता वजन बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, डॉक्टरों ने बताए नए उपचार विकल्प
x
डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे कम करने में मददगार हो सकती हैं नई दवाएं

अजमेर: मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग के बीच गहरा संबंध है। इन स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए आधुनिक चिकित्सा शोधों में नए उपचार विकल्प सामने आ रहे हैं। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने इस संबंध में जानकारी दी।

सीनियर फिजिशियन डॉ. दीपक सोगानी ने बताया कि आधुनिक दवाएं और थैरेपी चिकित्सकीय निगरानी में वजन प्रबंधन और मधुमेह नियंत्रण में मददगार हो सकती हैं। वहीं, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक माथुर ने कहा कि शारीरिक गतिविधियों में कमी और बदलती जीवनशैली मोटापे के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता और समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक उपचार व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की देखरेख में ही अपनाने चाहिए।

Next Story