राजस्थान

शिक्षक भर्ती के पदों में की बढ़ोतरी

Admin Delhi 1
23 Dec 2022 2:17 PM GMT
शिक्षक भर्ती के पदों में की बढ़ोतरी
x

जयपुर: शिक्षक भर्ती के बाद प्रदेश में टीचर्स के लेवल वन के लगभग सभी पदों पर नियुक्ति हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों को देखते हुए विज्ञापित पदों में भी बढ़ोतरी कर दी है। अनुसूचित क्षेत्र के लिए नए सिरे से भर्ती पदों की संख्या तय की गई है। अध्यापक भर्ती अन्तर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र में लेवल प्रथम के भर्ती योग्य उपलब्ध 20 हजार 610 रिक्त पदों के विरूद्ध 19 हजार 192 पद विज्ञापित किए गए हैं एवं अनुसूचित क्षेत्र में भर्ती योग्य उपलब्ध 1941 रिक्त पदो के विरूद्ध 1808 पद विज्ञापित किए हैं। इसमें बांसवाड़ा में लेवल वन के 440 पद रिक्त है, जबकि नई भर्ती में 410 पदों नियुक्ति हो रही है।

उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार ही नवीन भर्ती की जा रही: प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा गत अध्यापक भर्ती 2021-22 अन्तर्गत अनुसूचित क्षेत्र में अध्यापक लेवल प्रथम के रिक्त पद 4 हजार 218 पदों के विरूद्ध 3 हजार 500 पदों पर भर्ती की गई थी। सरकारी स्कूल्स में अध्यापकों के भर्ती के लिए उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार ही नवीन भर्ती की जा रही है। अध्यापक भर्ती 2022 अन्तर्गत अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थी गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञापित पदों पर भी आवेदन कर सकते हैं।

Next Story