राजस्थान

इनकम टैक्स की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर रेड

Admindelhi1
26 Feb 2024 2:42 PM IST
इनकम टैक्स की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर रेड
x
आयकर विभाग की ओर से कई जगहों पर रेड की गई

जोधपुर: जोधपुर में आज आयकर विभाग की ओर से कई जगहों पर रेड की गई है। टीम की और से आज सुबह अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई। जहां पर कागजात और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रेड के ठिकानों के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है। इनकम टैक्स की टीम में प्राइवेट गाड़ियों में सवार होकर पहुंची और एक साथ सभी जगहों पर रेड की। प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी पर यह कार्रवाई चल रही है।

विभाग की और से सड़क, ब्रिज बनाने वाली कंपनी के पावटा सी रोड स्थित एक मकान पर कार्रवाई की गई। कंपनी के करीब दस ठिकानों पर जयपुर से आई टीमें यहां छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के लिए आई टीमें प्राइवेट गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। पावटा सी रोड में टीम ने करीब पंद्रह कार्मिक शामिल है।

Next Story