मासूमियत को रौंदने वाली घटना: प्रिंसिपल और शिक्षकों ने किया छात्रा का गैंगरेप, महिला टीचर्स ने घटना का बनाया अश्लील वीडियो

अलवर. रेप और गैंगरेप (Rape and Gang rape) के मामलों को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में बदनामी का दंश झेल रहे राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. यहां के सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल स्टाफ पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुये उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं तीन अन्य छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने मामला दर्ज कराया है. गत वर्ष इसी स्कूल में एक टीचर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ था. बाद में उस केस में टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया था. मामला अलवर जिले के मांढण थाना इलाके के स्कूल से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





