राजस्थान

जहाज के कारिस देव मंदिर में मेले का उद्घाटन

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 1:54 PM IST
जहाज के कारिस देव मंदिर में मेले का उद्घाटन
x
मेला 15 दिनों तक चलेगा

भरतपुर: हाथौड़ी ग्राम पंचायत के गांव जहाज में कारिस देव मंदिर पर 15 दिवसीय मेले का उद्घाटन तोताराम गुर्जर ने फीता काटकर किया। मेले को लेकर उपस्थित लोगों को कारिस देव मेले के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी वैर लाखन सिंह मीना, हरभान महतोली, भीम सिंह कारवान, पप्पू उमरेड रामवीर मोलोनी, श्रीराम बैंसला, नरेश कुमार गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

वहीं, उपखंड मुख्यालय वैर पर स्थित कृषि उपज मंडी में कार्य देव मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापारियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ एडिशनल एसपी लखन सिंह मीना और मंडी सचिव कैलाश चंद मीणा ने किया।

मंडी में भंडारे के उद्घाटन के समय मंडी आढ़तिया संघ अध्यक्ष भूरा सिंह चौधरी, घमंडी लाल मीणा, राम चरण गोठरा, भंवर सिंह लुहासा, सुरेश धाकड़ भोपर, कालीचरण गर्ग, अजीत ताजपुर सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Next Story