राजस्थान

आऊ में उपखंड कार्यालय का उद्घाटन

Admin Delhi 1
29 July 2023 5:15 PM IST
आऊ में उपखंड कार्यालय का उद्घाटन
x

जोधपुर न्यूज़: कस्बे में नवसृजित उपखंड कार्यालय का शुभारंभ, तहसील कार्यालय का उद्घाटन, पंचायत समिति भवन शिलान्यास शुक्रवार को विधायक किसनाराम विश्नोई ने किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी जवाहराराम चौधरी, एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे।

विधायक विश्नोई ने कहा कि आऊ तहसील में क्रमोन्नत, पंचायत समिति, सीबीईओ कार्यालय, बीसीएमएचओ कार्यालय, कई सड़कें, सीएचसी, पीएचसी, जीएसएस, आऊ में 28 अंग्रेजी स्कूलें खुलवाई। आऊ में कॉलेज व बाईपास सड़क बनाई जाएगी। बीसीएमएचओ डॉ. संदीप दाधीच ने लोगों को तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। तहसीलदार बाबूराम चौधरी, बीडीओ हनुमानराम चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि शेरखान, बापिणी प्रधान बस्तीराम मेघवाल, उप प्रधान पुखराज डूडी, सरपंच दिनेश कुमार मेघवाल, घंटियाली सरपंच संघ अध्यक्ष पूनमचंद विश्नोई, दिलीप चौधरी, हिम्मतसिंह राठौड़, एडवोकेट सोहनसिंह, उप अधीक्षक शंकरलाल मेघवाल, बाबूसिंह बापिणी, बगड़ावतराम चाडी, कैप्टन तख्तसिंह, हाजी कायमदीन, हजारीराम विश्नोई, शिशुपालसिंह, सुरेन्द्रसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Next Story