राजस्थान

बच्चों को डिजिटल तकनीक से पढ़ाने हेतु कक्ष का उद्घाटन

Admin Delhi 1
29 July 2023 12:27 PM IST
बच्चों को डिजिटल तकनीक से पढ़ाने हेतु कक्ष का उद्घाटन
x

राजसमंद न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। दोपहर एक बजे 120 फीट रोड स्थित शिव मूर्ति परिसर में मातृत्व वात्सल्य कार्यक्रम हुआ।

वर्ष 2020 व 2021 में नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्भवती महिलाओं के मातृत्व सुरक्षा योजना शुरू की थी, इसमें नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करके उनकी जांच, उपचार व प्रसव आदि सभी को निशुल्क किया था। दो साल बाद उन महिलाओं से संवाद करके कोरोना काल सुविधाओं का लाभ के बारे महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा किए।

शाम को नगर के गोकलदास खिमजी दत्ताणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई हवेली में राज्य के पहले डिजिटल टेक्नोलॉजी से बच्चों को शिक्षा देने के कक्ष का लोकार्पण किया। प्राचार्य कल्पना शर्मा व प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अपबाईंड टेक्नोलॉजी जयपुर के सहयोग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत उक्त लोकार्पण किया गया। अपबाइंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर चंद्रमोहन महाजन, रजत महाजन व अमन मक्कड ने इसके बारे में विस्तार जानकारी दी गई। राज्य के राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के सभी विषयों का अध्यापन विडियो के माध्यम से करवाया जाएगा। सीडीईओ रविंद्र सिंह तोमर, सहायक कलेक्टर ऋषि सुधांशु पांडे, पालिकाध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, विशेषाधिकारी मनीष जोशी,पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, पीसीसी सदस्य श्रवण सिंह झाला आदि मौजूद थे।

Next Story