राजस्थान
बोरखड़ी गांव में नवनिर्मित मंदिर में विधि- विधान से मूर्ति स्थापना कर कलशयात्रा निकाली
Shantanu Roy
23 May 2023 1:19 PM GMT

x
बूंदी। बूंदी बसोली तालाब गांव ग्राम पंचायत के बोरखंड़ी गांव में जन सहयोग से बनाए नवनिर्मित सगसजी मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम किया गया। सुबह मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलशयात्रा का मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलशयात्रा मुख्य मार्गों से वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। पंडितों ने नवनिर्मित मंदिर पर मूर्तियों की स्थापना करवाई। इसके बाद महाआरती कर प्रसाद बांटा गया। शाम को राज्य मंत्री अशोक चांदना शामिल हुए। हिंडौली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवराज सैनी, ब्लॉक महामंत्री रामपाल गुर्जर शामिल रहे।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story