राजस्थान

बहुचर्चित आतंकवादी मामले में शर्मा स्पेशल पी.पी. नियुक्त

Admin Delhi 1
5 July 2023 5:38 PM IST
बहुचर्चित आतंकवादी मामले में शर्मा स्पेशल पी.पी. नियुक्त
x

जोधपुर न्यूज़: राजस्थान सरकार के विधि विभाग ने अपर जिला न्यायालय संख्या 3 जोधपुर महानगर में लंबित आतंकवादियो के बहुचर्चित केस में राजस्थान सरकार और ए.टी.एस विभाग की ओर से पैरवी करने के लिए दिनेश कुमार शर्मा को विशिष्ठ लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

इस प्रकरण में ए.टी.एस ने पुलिस थाना प्रतापनगर में देश के विरुद्ध विधि विरुद्ध गतिविधियों के लिए प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमे अनुसंधान के दौरान कुल 12 संदिग्ध आतंकवादी पकड़े गए थे जिनका प्रकरण अभी जिला न्यायालय में विचाराधीन है शर्मा इस प्रकरण में ए. टी.एस और राजस्थान सरकार की ओर से पैरवी करेगें वे पूर्व में भी इस प्रकरण में पैरवी कर चुके है उनके अनुभव को देखते हुए ए.टी.एस विभाग की अनुसंशा पर विधि विभाग राजस्थान सरकार ने उन्हें इस प्रकरण में पैरवी करने के लिए स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

Next Story