राजस्थान

आपसी लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में चली लाठी

Admin4
24 April 2023 10:24 AM GMT
आपसी लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में चली लाठी
x
अलवर। अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र के गांव नांदनहेड़ी में आपसी लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में लाठी, भाटा व फर्सी चल गई। जिसमें कई जनों के सिर फोड दिए। कुल 11 जने घायल हुए हैं। एक पक्ष में 6 जने हैं तो दूसरे पक्ष के 5 जने घायल हुए हैं।
जिला अस्पताल में आए नादनहेड़ी गांव निवासी समयदी और रहमू के परिवार में मामूली पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से चले लाठी-डंडे व फर्सी चली। कइयों के सिर फूट गए। जो जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ खून से लथपथ पहुंचे थे। यह झगड़ा सोमवार सुबह करीब 7 बजे का है। घाायल अस्पताल में 8 बजे पहुंचे हैं। अभी परिजन व घायल कुछ बता भी नहीं पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई कीजाएगी।
Next Story