राजस्थान
शीतला माता मंदिरों में महिलाओं ने माता की पूजा-अर्चना की और ठंडे पकवानों का लगाया भोग
Shantanu Roy
16 March 2023 11:55 AM GMT

x
पाली। शीतलाष्टमी पर पाली स्थित विभिन्न शीतला माता के मंदिरों में महिलाओं ने मां की पूजा अर्चना कर ठंडे पकवानों का भोग लगाया. मंगलवार की रात से ही माता के मंदिरों में शीतला माता के पूजन के लिए महिलाओं की कतार लग गई। रात के 12 बजे आदर्श नगर शीतला माता मंदिर हो या इंद्रा कॉलोनी शीतला माता मंदिर। वहां महिलाओं ने विधि-विधान से मां की पूजा की और उन्हें ठंडे पकवानों का भोग लगाया. इस दौरान महिलाएं गीत गाती नजर आईं। कई महिलाएं सड़क पर झाडू लगाकर मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने शीतला माता का जल से अभिषेक कर रोल-मोली अन्य पूजन सामग्री से विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इसके बाद ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। लोगों ने मक्का रबड़ी, कंझा, पुवे, पकोड़ा, पूरी समेत कई व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बता दें कि मंगलवार को दिनभर महिलाओं ने अपने घरों में पकवान बनाए। शीतला माता मंदिर में बुधवार सुबह कई महिलाएं पूजा करने पहुंचीं। जहां लंबी लाइन होने के कारण उन्हें पूजा के लिए इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने मां की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। होली के सातवें और आठवें दिन शीतला माता की पूजा करने की परंपरा है। इन्हें शीतला सप्तमी या शीतलाष्टमी कहते हैं। स्कंद पुराण में शीतला माता का उल्लेख मिलता है। पौराणिक मान्यता है कि इनकी पूजा और व्रत करने से चेचक के साथ-साथ अन्य रोग और संक्रमण भी नहीं होते हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story