राजस्थान

राजस्थान में आप नेता ने कहा- मदेरणा, मलखान और नागर की परिपाटी को आगे बढ़ा रहा मंत्री महेश जोशी का बेटा

Deepa Sahu
10 May 2022 6:09 PM GMT
राजस्थान में आप नेता ने कहा- मदेरणा, मलखान और नागर की परिपाटी को आगे बढ़ा रहा मंत्री महेश जोशी का बेटा
x
राजस्थान में दुष्कर्म के आरोप में घिरे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को लेकर राजनीतिक पार्टियां हमलावर है।

राजस्थान में दुष्कर्म के आरोप में घिरे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को लेकर राजनीतिक पार्टियां हमलावर है। मामले को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला है। आप ने कहा कि कांग्रेस नेता और उनके परिजनों के लिए यह आरोप पुराने हैं। महिपाल मदेरणा, मलखान विश्नोई और बाबूलाल नागर सहित आदि राजनेताओं की चली आ रही परिपाटी को ही मंत्री महेश जोशी के बेटे ने आगे बढ़ाया है।


उधर, मंगलवार को आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मामले को लेकर मुलाकात की। संजय ने पीड़िता को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़िता की मानसिक हालात को समझना चाहिए। वह इतनी डरी हुई है कि राजस्थान की निवासी होकर भी दिल्ली में केस दर्ज कराने को मजबूर हो गई। पीड़िता को सुरक्षा मिले और न्याय मिलना चाहिए।


क्या है मामला ?
आठ मई को जयपुर की रहने वाली एक 23 साल की युवती ने मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। उसने बताया कि आरोपी रोहित ने नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सवाई माधोपुर में दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसके गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की और गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली के सदर थाना इलाके में की थी। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story