राजस्थान

कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों को प्राकृतिक खेती में प्रयुक्त होने वाले पदार्थों के बारे में दी गयी जानकारी

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 7:43 AM GMT
कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों को प्राकृतिक खेती में प्रयुक्त होने वाले पदार्थों के बारे में दी गयी जानकारी
x

टोंक न्यूज़: टोंक वनस्थली विद्यापीठ के कृषि विज्ञान केन्द्र में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. डी.वी. सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती गाय आधारित खेती है। गाय के गोबर, गोमूत्र, दूध, घी, दही, छाछ, नीम के पत्ते आदि की सहायता से किसान खेत के लिए उपयुक्त खाद और प्राकृतिक औषधियां बनाकर घर पर ही खेती कर सकते हैं। नरेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक खेती में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जैसे जीवामृत, घनजीवमृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निस्त्र, दशपर्णी आदि बनाने की विधियों और उपयोग के बारे में जानकारी दी।

बंशीधर ने अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में बताया। डॉ. प्रीति वर्मा ने किसानों से प्राकृतिक कृषि उत्पादों को मूल्यवर्धन कर बाजार में बेचने पर चर्चा की।

Next Story