राजस्थान

जोधपुर जिले में देवरानी के साथियों ने कोटानी को कैंपर से कुचला, मौत के घाट उतार दिया

Mohammed Raziq
26 Sept 2023 1:29 PM IST
जोधपुर जिले में देवरानी के साथियों ने कोटानी को कैंपर से कुचला, मौत के घाट उतार दिया
x
मौत के घाट उतार दिया
राजस्थान जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके के सालोड़ी गांव में रविवार रात 8 बजे महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने कैंपर से कुचलकर जेठानी का मर्डर कर दिया। जेठ को भी कैंपर से कुचलने की कोशिश की लेकिन वह कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोपी उसे एक किलोमीटर तक घसीटते ले गए।
राजीव गांधी थाना इंचार्ज शकील अहमद ने बताया- सालोड़ी गांव निवासी भींयाराम सारण का पत्नी रेखा से झगड़ा चल रहा है। रविवार शाम दोनों में आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद रेखा ने अपने पीहर सूरसागर (जोधपुर) में मां को फोन कर झगड़े की बात बताई।
रविवार 8 बजे रेखा की मां, बहन, जमाई समेत 6 लोग कैंपर लेकर रेखा को लेने सालोड़ी पहुंच गए। उन लोगों ने रेखा के पति भींयाराम से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। भींयाराम के मकान से 50 मीटर की दूरी पर ही उसका बड़ा भाई पप्पूराम रहता है।
घर से हो-हल्ले की आवाज आई तो पप्पूराम और उसकी पत्नी सुखी देवी भींयाराम के घर बीच-बचाव करने पहुंचे।
पप्पूराम ने बताया- हमने उनका झगड़ा छुड़ाना चाहा तो रेखा के पीहर वालों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रेखा की मां, उसकी बहन, बहन के पति समेत 6 लोगों ने पत्नी को पीटा। उसके सिर पर सरिए से वार किए। घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़ी तो उसके ऊपर से कैंपर निकाल दी।
Next Story