राजस्थान

जयपुर में भक्ति के रंग में रंगे अश्विनी वैष्णव, किए गोविंद देव जी के दर्शन

Admindelhi1
5 Nov 2026 5:13 PM IST
जयपुर में भक्ति के रंग में रंगे अश्विनी वैष्णव, किए गोविंद देव जी के दर्शन
x
भगवान गोविंद देव जी की शरण में पहुंचे अश्विनी वैष्णव, लिया आशीर्वाद

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जयपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के सिलसिले में आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुलाबी नगरी पहुंचे। जयपुर आगमन पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले जयपुर के आराध्य देव ठाकुर श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए और देश व प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।


देवदर्शन के इस विशेष अवसर पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, भाजपा जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष अमित गोयल और स्थानीय विधायक बालमुकंदाचार्य जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मंदिर में ठाकुर जी की विशेष झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Story