राजस्थान

बूंदी जिले में बरसाती नाले में 13 की संख्या में मृत मिले मोर

Ritisha Jaiswal
14 Dec 2021 5:48 AM GMT
बूंदी जिले में बरसाती नाले में 13 की संख्या में मृत मिले मोर
x
राजस्थान के बूंदी जिले में बरसाती नाले में 13 की संख्या में मृत मोर मिले हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजस्थान के बूंदी जिले में बरसाती नाले में 13 की संख्या में मृत मोर मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में मोरों को विषाक्त दाना देकर मारा गया है। जो मोर मृत अवस्था में मिले, उनके पास ही दो मोर अचेत भी मिले हैं। राष्ट्रीय पक्षी मोर की इतनी बड़ी संख्या में मौत हो जाने के बाद बूंदी जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

मोरों की मौत का यह मामला बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र के बाजड से सुवासा गांव के बीच कालीखाट बरसाती नाले का हैं। आशंका जताई जा रही है कि मोरों की मौत शिकार का मामला है। वन विभाग के कर्मचारी, पशु चिकित्सक और बाजड सरपंच नाथूलाल बैरवा मौके पर पहुंचे। जहां मोर के शव थे वहां मक्का व गेहूं के दाने बिखरे पड़े थे।
संभावना जताई जा रही है कि शिकारियों ने इन दोनों में विषाक्त पदार्थ मिलाकर वहां पर फेंका। मोरों के द्वारा इन दानों को खाने पर उनकी मौत हो गई। मोरों के शव का तालेड़ा पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया है। दोनों अचेत मोर का पशु चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। इधर वन्यजीव प्रेमियों ने मोरों को विषाक्त पदार्थ देकर मारने वाले शिकारियों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




Next Story