राजस्थान
Ajmer में जिला कलेक्टर ने नरेगा कार्यों का निरीक्षण कर दिए गर्मी से बचाव के निर्देश
Tara Tandi
26 April 2025 7:19 PM IST

x
Ajmer अजमेर। जिले में चल रहे नरेगा कायोर्ं का शनिवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा निरीक्षण किया गया। नसीराबाद के उपखंड अधिकारी श्री देवीलाल यादव ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने शनिवार को विभिन्न नरेगा कायोर्ं के निरीक्षण किया। उनके द्वारा शुक्रवार को रात्रि चौपाल के उपरांत क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम किया गया था। इसके पश्चात उन्होंने देराठूं ग्राम पंचायत में चल रहे नरेगा कायोर्ं का आकस्मिक निरीक्षण किया। देराठूं के बामनिया बालाजी के पास चारागाह में नाडी निर्माण कार्य तथा आव खुदाई के कार्य का अवलोकन विभागीय अधिकारियों के साथ किया गया। इस दौरान गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश प्रदान किए गए। कार्य स्थल पर छाया, पानी की पर्याप्त व्यवस्थाएं थी। गर्मी और मौसमी बीमारियों के अनुसार मेडिकल किट नरेगा साइट पर पाया गया।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा श्रमिकों द्वारा किए गए कार्य की नाप ली गई। इस कार्य को करने के संबंध में श्रमिकों के साथ चर्चा की। कार्य स्थल पर उपस्थिति की जांच के दौरान पोर्टल खोलकर पिछली उपस्थितियों से तुलना की गई। समूह में नाप के अनुसार कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। श्रमिकों को दिए गए कार्य को पूर्ण करने पर पूरा भुगतान मिलता है। इस संबंध में श्रमिकों को जागरूक भी किया गया। नरेगा की गाइडलाइन के अनुसार कार्य किए जाने चाहिए। कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) द्वारा कार्य की पूरी ब्रीफिंग श्रमिकों के साथ नियमित रूप से होनी चाहिए। समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी लगातार कार्य स्थलों का निरीक्षण कर सीधी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे।
कारण बताओ नोटिस देने के दिए निर्देश
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी श्री महेश चौधरी को संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता श्री आर. डी. गुर्जर को नोटिस जारी किया जाएगा। इसी प्रकार चारों नरेगा मेटों को भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
TagsAjmer जिला कलेक्टरनरेगा कार्योंनिरीक्षण कर दिए गर्मीबचाव निर्देशAjmer District Collector inspected NREGA worksgave heatsafety instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





