
x
ग्वालियर। मकान के विवाद में देवर ने अपनी भाभी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रुप से झुलसी भाभी को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उसने जिंदगी से हार मान ली। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। दम तोडऩे से पहले महिला ने देवर द्वारा जलाने के बयान दिए थे। महिला की मौत के बाद पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उस पर पहले से ही तीन हजार का ईनाम भी घोषित है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित तारागंज नयापुरा की रहने वाली ऊषा पत्नी विनोद माहौर 46 वर्ष पुश्तैनी मकान है। मकान बंटवारे को लेकर विनोद का अपने भाईयों से विवाद चल रहा है। सभी लोग किराए का मकान लेकर अलग अलग रह रहे हैं। 4 नवंबर को ऊषा पुश्तैनी घर पर पूजा करने के लिए गई थी। जब वह पूजा कर रही थी, तो उसका देवर मनोज माहौर हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आया और उसके उपर डालकर आग लगा दी थी। आग लगते ही पलटों में घिरी महिला ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। वह घर में घिर गई, कुछ समझ नहीं आया, तो उसने बाहर सडक़ पर दौड़ लगा दी। इस पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। महिला की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 2 दिसंबर की सुबह ऊषा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को जैसे ही महिला की मौत की सूचना मिली वह चिकित्सालय पहुंच गई और शव को विच्छेदन गृह भेज मनोज के खिलाफ धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
देवर मनोज माहौर मकान को लेकर उषा व पति विनोद से रंजिस रखता है। मैं जब पुश्तैनी घर पर पूजा करने पहुंची तो वह बोतल लेकर आया और उसने पेट्रोल मेरे ऊपर डाल दी। जब तक मैं कुछ समझ पाती, मनोज ने आग लगा दी। मुझे मदद करने वालेा कोई आसपास कोई नहीं दिखा तो जान बचने के लिए सडक़ पर दौड़ लगा दी। इसके बाद बेहोश हो गई। जब होश आया तो मैं अस्पताल में थी। मेरा पूरा शरीर जला हुआ था। महिला का बयान मौत से पहले का है।
Next Story