राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के महत्वपूर्ण फैसले, यहां पढ़ें

mukeshwari
23 Jun 2023 10:06 AM GMT
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के महत्वपूर्ण फैसले, यहां पढ़ें
x

जयपुर,। किसी भी राज्य के विकास का रास्ता सड़कों से होकर ही जाता है, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़क तंत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में बगड़ तिराहा से शीथल तक करीब 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 11.71 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

80 करोड़ रूपए की लागत से पुष्कर घाट का किया जाएगा पुनरूद्धार

राज्य सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा उनके विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर स्थित पुष्कर घाट के पुनरूद्धार एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए 80 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए कला एवं संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में पुष्कर घाट का पुनरूद्धार एवं विकास कार्य करवाने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

जोधपुर के बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत

प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति के बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने एवं केंद्र के संचालन के लिए 9 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

प्रस्ताव के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए चिकित्साधिकारी का एक, नर्स श्रेणी द्वितीय तथा वार्ड बॉय के दो-दो, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन तथा सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 9 पद सृजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में प्रदेश के 200 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story