राजस्थान
अजमेर भाजपा में एकलौता मोर्चा का अहम योगदान: राष्ट्रवादी रावत रावत
Mohammed Raziq
5 Oct 2023 11:17 AM IST

x
मोर्चा का अहम योगदान: राष्ट्रवादी रावत रावत
राजस्थान ब्यावर भाजपा ओबीसी मोर्चा अजमेर जिला देहात की ओर से विधानसभा क्षेत्र ब्यावर में सामाजिक सम्मेलन गुरुद्वारा परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मोर्चा के देहात जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत थे जबकि अध्यक्षता संयोजक व जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण सिंह पंवार ने की।
मुख्य अतिथि अशोक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा में ओबीसी मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान है। पूरे भारतवर्ष में ओबीसी वर्ग का 52 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में डटकर मुकाबला कर भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने का आह्वान भी किया। पार्टी के जिला महामंत्री पवन जैन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।
जिला मंत्री करण सिंह रावत, भाजपा जवाजा मंडल अध्यक्ष संतोष रावत, आशापुरा माता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कावड़िया, भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत, पूर्व प्रधान प्रभु सिंह रावत, भाजपा मंडल महामंत्री परमेश्वर सिंह, पूर्व पंचायत समिति नरेंद्र सिंह, ओबसी मोर्चा जिला महामंत्री बच्छराज छीपा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल जांगिड़ ने भी अपने विचार व्यक्ति किए। सामाजिक सम्मेलन में विभिन्न मंडलों के साथ राजेंद्र कश्यप, दयाल सिंह, पवन प्रजापति, एडवोकेट राजेंद्र सिंह ठीकराना, पवन सिंह, गौरव चौहान, सूरज सिंह, विजय सिंह, बालू प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Story





