राजस्थान

दस लाख रूपए के अवैध परिवहन की जा रही शराब बरामद

Teja
24 Feb 2023 11:56 PM IST
दस लाख रूपए के अवैध परिवहन की जा रही शराब बरामद
x

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की भिनाय थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 110 पेटियां शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बरामद अवैध शराब की कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है।

थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि भिनाय पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ आज बड़ी कार्यवाही में हरियाणा सरकार गुजरात की ओर ले जाई जा रही शराब को बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। परिवहन के दौरान ट्रक में नैपकिन के डिब्बों के बीच शराब को छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू की है।

Next Story